श्रीलंका में 9 नेताओं को मिली रानिल विक्रमसिंघे की कैबिनेट में जगह
शनिवार, मई 21, 2022
0
Tags
Editor Desk
शनिवार, मई 21, 2022
0
आर्थिक संकट और कर्ज में डूबे श्रीलंका में अब राजनीतिक अस्थिरता धीरे-धीरे दूर हो रही है। द्वीपीय देश में पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन तक स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास में शुक्रवार को नौ नए कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। मंत्रियों को आज राष्टपति ने शपथ दिलाई है। कैबिनेट में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत 25 सदस्य होंगे।बता दें कि नई कैबिनेट मंत्रियों के शपथ के बाद मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। निमल सिरिपाला डी सिल्वा पोर्ट्स को नौसेना और उड्डयन सेवा मंत्री, सुशील प्रेमजयंता को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि केहेलिया रामबुकवेला ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली और विजयदास राजपक्षे ने न्याय, जेल मामलों, संवैधानिक सुधार के मंत्री के रूप में शपथ ली है। नियुक्त किए गए अन्य मंत्रियों में पर्यटन और भूमि मंत्री के रूप में हरिन फर्नांडो, वृक्षारोपण उद्योग मंत्री के रूप में रमेश पथिराना, श्रम और विदेश रोजगार मंत्री के रूप में मनुशा नानायकारा, व्यापार, वाणिज्य और खाद्य सुरक्षा मंत्री के रूप में नलिन फर्नांडो और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में तिरान एलेस शामिल हैं।
Copyright (c) 2021 KAPSMedia All Right Reseved
Please do not enter any spam link in the comment box.