नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 के सुचारू रूप से संचालन हेतु व्यय लेखा संधारण टीम गठित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 के सुचारू रूप से संचालन हेतु व्यय लेखा संधारण टीम गठित

बुरहानपुर/19 मई, 2022/- नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 के सुचारू रूप से संचालन हेतु निर्वाचन की घोषणा होने के पश्चात कार्य समाप्ति तक नगर पालिका निगम बुरहानपुर के महापौर/पार्षद तथा नगर पालिका परिषद् नेपानगर/नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष/पार्षद के निर्वाचन व्यय लेखा का संधा
रण करने हेतु टीम का गठन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने निर्देशित किया है कि गठित दल अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखे की जांच एवं सत्यापन एवं लेखा से संबंधी अन्य जानकारी तैयार कर उच्च अधिकारियों तथा राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।
जारी आदेशानुसार नगर पालिका बुरहानपुर/नगर पालिका परिषद नेपानगर/शाहपुर के लिए वाणिज्यिक कर अधिकारी श्री मोहम्मद युसुफ खान महापौर तथा अध्यक्ष के व्यय का लेखा संधारण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। नगर पालिका निगम बुरहानपुर के पार्षदों के व्यय लेखा संधारण हेतु संभागीय लेखा अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री शेखर कुमार को (वार्ड क्र-1 से 24 तक पार्षद पद हेतु) नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका निगम बुरहानपुर के पार्षदों के व्यय लेखा संधारण हेतु संभागीय लेखा अधिकारी जल संसाधन विभाग श्री प्रकाश कुमार शिवहरे (वार्ड क्र-25 से 48 तक पार्षद पद हेतु) नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।
नगर परिषद शाहपुर के पार्षदों के व्यय लेखा संधारण हेतु लेखा अधिकारी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क प्राधिकरण श्रीमति कीर्ति चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं नगर परिषद् नेपानगर के पार्षदों का व्यय लेखा संधारण हेतु लेखा अधिकारी संभागीय परियोजना पीआईओ श्री राजेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों की सहायता हेतु सहायक नोडल अधिकारीगण तथा कर्मचारीगणों को आदेशानुसार कार्य दायित्व सौंपे गये है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------