पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री बिसेन ने किया कृषि प्रसार सेवाएं में देसी डिप्‍लोमा अंतर्गत तीनों एन.टी.आई. के प्रमाण पत्र का वितरण
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री बिसेन ने किया कृषि प्रसार सेवाएं में देसी डिप्‍लोमा अंतर्गत तीनों एन.टी.आई. के प्रमाण पत्र का वितरण

बालाघाट में तीन एन.टी.आईकृषि महाविद्यालय वारासिवनीकृषि विस्‍तार एवं प्रशिक्षण 
केन्‍द्र वारासिवनी तथा कृषि विज्ञान केन्‍द्र किरनापुर में आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं का कृषि प्रसार सेवाएं में देसी डिप्‍लोमा अंतर्गत तीनों एन.टी.आई. के प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री गौरीशंकर बिसेन अध्‍यक्ष म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोगश्रीमती रेखा बिसेन प्रधानजिला पंचायत बालाघाट एवं श्री के.पी. अहरवाल संचालकराष्‍ट्रीय कृषि विस्‍तार एवं प्रशिक्षण संस्‍थान म.प्र. भोपाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सुश्री अर्चना डोंगरे परियोजना संचालक आत्‍माराजेश खोबरागड़े उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विभागरोशनलाल राउतवरिष्‍ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्‍द्रएन.के.बिसेन अधिष्‍ठाता कृषि महाविद्यालय वारासिवनीएस.के.सोने उप परियोजना संचालक आत्‍माआर.के.शेण्‍डे प्राचार्य कृषि विस्‍तार एवं प्रशिक्षण केन्‍द्र वारासिवनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री गौरीशंकर जी बिसेन द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं का कृषि प्रसार सेवाएं में डिप्‍लोमा अंतर्गत उत्‍तीर्ण प्रशिक्षित आदान विक्रेताओं को बहुत बहुत बधाई दी गई व जिनके द्वारा कृषि आदान सामग्री की संस्‍थान खोली जानी है उनकों प्रोत्‍साहित कर शीघ्र दुकान खोले जाने को कहा गया व नवीन संचालित बैच को अवगत कराया गया कि देशी डिप्‍लोमा कक्षाओं में निर्धारित उपस्थिति देवे अन्‍यथा परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते है।

       कार्यक्रम में सर्वप्रथम अर्चना डोंगरेपरियोजना संचालक आत्‍मा द्वारा देसी डिप्‍लोमा कोर्स की संपूर्ण रूपरेखा विस्‍तृत रूप से बताई गई व वर्ष 2017-18 में अनुमोदित तीनों एन.टी.आईमें संचालित कक्षाओं व परिणाम की जानकारी दी गई। श्री के. पी. अहरवाल संचालक द्वारा देसी डिप्‍लोमा में बैच का अनुमोदनपरीक्षा तिथी एवं परिणाम आने में हो रहे विलम्‍ब के लिए क्षमा चाहते हुए आशवासन दिया गया कि आगामी समय पर देसी से संबंधित हर कार्य समयावधी में पूर्ण किये जायेंगे।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------