14 से 18 अप्रैल तक जिले में ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
कटनी - संचालक पंचायत राज संचालनालय के आदेशानुसार जिले के प्रत्येक ग्राम में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चरणबद्ध तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जारी निर्देश व एजेंडा के अनुसार 14 से 18 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम में पूर्व से नियुक्त स्थायी नोडल अधिकारियों के माध्यम से ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए हैं।
ग्राम सभाओं में स्थानीय एजेंडा के साथ ही साथ राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों से प्राप्त एजेंडा पर भी चर्चा की जाएगी। जिसमें प्रमुख रूप से जल अभिषेक अभियान, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता व नलजल योजना के रखरखाव की व्यवस्था, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने, विद्यु कनेक्शन के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को सरलीकरण करने व उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा, ग्राम पंचायत विकास योजनों के अनुमोदन, ग्राम गौरव दिवस का आयोजन, जैविक खेती के महत्व और मिट्टी बचाओ अभियान पर चर्चा शामिल की गई है।

.jpg)
Please do not enter any spam link in the comment box.