कलेक्टर ने मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
रायसेन -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीटिंग सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा जिले में नगरीय निकायों, त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 के संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण हेतु आयोग द्वारा 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सभी दावा-आपत्तियों का 20 अप्रैल के पूर्व निराकरण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाए। जो भी दावा-आपत्ति प्राप्त हुए हैं उनकी मौके पर जाकर जॉच करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम दर्ज कराए जाएं। किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जो नाम मतदाता सूची से हटाए जाना हैं, उसके संबंध में सत्यापन कर लिया जाए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने सभी रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दावा-आपत्तियों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। दावा-आपत्तियों के निराकरण हेतु जॉच पूरी गंभीरता से की जाए ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची से छूटे नहीं। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, एसडीएम तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री एलके खरे सहित संबंधित उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुभागों से भी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शामिल हुए।

.jpg)
Please do not enter any spam link in the comment box.