मंदसौर 01 मार्च 22/ प्रदेश में शाला त्यागी बालिकाओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित
करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 7 मार्च 2022 से 'कन्या शिक्षा प्रवेश
उत्सव' अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। "बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं" के लिए अभियान का
मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में
पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है।
Please do not enter any spam link in the comment box.