खरगोन 01 मार्च 2022। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने समस्त कलेक्टर्स एवं समस्त जिला पंचायत सीईओ को पत्र जारी किया है कि 03 मार्च को ग्राम गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 03 मार्च को दोपहर 3ः45 बजे ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से संबोधित करेंगे। ग्राम गौरव दिवस का आयोजन जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में भी समुचित व्यवस्था के साथ किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अपने स्तर से सूचित किया जाए। कार्यक्रम का प्रसारण लिंक http://webcast.gov.in/mp/
03 मार्च को मनाया जाएगा ग्राम गौरव दिवस
गुरुवार, मार्च 03, 2022
0
Tags


Please do not enter any spam link in the comment box.