![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202202/images_1-18.jpg)
भोपाल राघोगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व CM दिग्विजयसिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह अब उत्तरप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने उन्हें यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहली बार है जब जेव्ही दूसरे राज्य में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले उनके पिता प्रचार करते रहे हैं।
सोमवार को कांग्रेस की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है। यह 3 मार्च को होने वाले छंटवे चरण के लिए है। मध्यप्रदेश से इस सूची में दो नाम शामिल किए गए हैं। एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है और दूसरा नाम जयवर्धन सिंह का। जेव्ही दूसरी बार राघोगढ़ सीट से विधायक हैं। उनके समर्थक प्रदेश में भी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग किसी न किसी रूप में उठाते रहे हैं।
बता दें कि उनके पिता दिग्विजय सिंह अब तक इस तरह की जिम्मेवारियां उठाते रहे हैं। वह कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। लेकिन पिछले लगभग 3 वर्ष से दिग्गी भी जयवर्धन सिंह का नाम ही आगे बढ़ाते रहे हैं। कमलनाथ ने भी उन पर कई बार भरोसा जताया है। संगठन के कई मामलों में जयवर्धन सिंह को सीधे तौर पर शामिल किया गया है। अब वह यूपी चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे।
Please do not enter any spam link in the comment box.