सर्व ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश द्वारा आचार्य चाणक्य का पूजन अर्चन कर तथा वैश्विक समस्याओं के निदान में चाणक्य नीति की प्रासंगिकता विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित कर उनका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आरएसएस के महाकौशल प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप दुबे को भगवान परशुराम के जीवन जीवन आदर्शों के प्रचार प्रसार तथा धर्म,संस्कृति व सुसंस्कारों के विकास में विशिष्ट योगदान हेतु सेवा रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया।
ब्रह्म सत्ता की संपादक व राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी के मुख्यातिथ्य व पं. योगेंद्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. हेमलता जोशी, डॉ. एच. पी . तिवारी, आशुतोष तिवारी व जीवेश पांडे आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्रद्धा तिवारी ने कहा कि धर्म, संस्कृति व सुसंस्कारों के विकास द्वारा प्राचीन भारतीय गौरव की पुनर्स्थाना हेतु हेतु डॉ. प्रदीप दुबे जी द्वारा किए जा रहे प्रयास न केवल अनुकरणीय वल्कि वंदनीय भी हैं।अब प्रांत संघ चालक के रूप में डॉक्टर साहब के कार्यों से यह संगठन महाकौशल प्रांत में सेवा व समर्पण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन जीवेश पांडे ने किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.