करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बाद अब करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट की मानें तो 'नागिन' फेम करिश्मा 5 फरवरी, 2022 को बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि ऐक्ट्रेस ने अभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक बार फिर से अपनी फेवरेट स्टार की शादी देखने के बेताब हो उठे हैं। एक्ट्रेस ने वरुण के साथ इसी साल 12 नवंबर को सगाई की थी। 6 फरवरी को है एक्ट्रेस का रिसेप्शन ...। अटकलों की मानें तो करिश्मा के शादी के फंक्शन 4 फरवरी से हल्दी, मेहंदी और संगीत की सेरेमनी शुरू हो जाएंगी। इतना ही नहीं शादी के बाद करिश्मा और वरुण एक लैविश रिसेप्शन भी देंगे। उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त और कुछ करीबी सदस्य, साथ ही साथ परिवार के लोग 6 फरवरी को होने वाले इस रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। जानिए कौन है करिश्मा को होने वाला पति करिश्मा तन्ना जिस शख्स से शादी करने जा रही हैं वह वह मुंबई में एक रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। करिश्मा लंबे समय से वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे को डेट करने लगे। साथ में छुट्टियां मनाने से लेकर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने तक, यह कपल कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। इसलिए अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का मन बना लिया है। इन सितारों के संग जुड़ चुका है करिश्मा तन्ना का नाम आपको बता दें कि वरुण बंगेरा को डेट करने से पहले करिश्मा तन्ना टीवी एक्टर उपेन पटेल दोनों की मुलाकात पहली बार बिग बॉस के आठवें सीजन साल 2014 में हुई थी। कुछ साल साथ रहने के बाद साल 2016 में दोनों अलग हो गए। इन दिनों का रिश्ता लगभग दो साल तक चला था। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। उपेन से ब्रेकअप के बाद करिश्मा ने पर्ल वी पुरी को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि दोनों के साथ उनका ज्यादा दिन नहीं चला और वे अलग हो गए। इन टीवी शोज से हुई फेमस आपको बता दें कि करिश्मा ने साल 2001 से अपने करियर की शुरुआत की वे पहले 'सास भी कभी बहू थी' सीरियल में नजर आती थीं। इसके बाद वे 'नागार्जुन-एक योद्धा' और 'कयामत की रात' सीरियल में अहम किरदार में नजर आईं। करिश्मा ने जब से बिग बॉस (Bigg Boss) के घर का हिस्सा बनी हैं उनकी पॉपुलैरिटी का ग्राफ हर दिन बढ़ा है। वे एक नहीं बल्कि कई रियलटी शो में नजर आ चुकी हैं। करिश्मा खतरों के खिलाड़ी शो का विनर रह चुकी हैं। एकता कपूर के नागिन शो में वह लीड रोल प्ले कर दर्शको के दिलों पर छा गईं।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.