![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202110/amrindar.jpg)
चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह बुधवार को अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी लांच कर सकते हैं। दरअसल उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने चंडीगढ़ में अमरिंदर की प्रेस वार्ता के लिए मीडिया को आमंत्रित किया। कांग्रेस को औपचारिक रूप से अलविदा कहते हुए अमरिंदर ने कहा कि वह जल्द ही लोगों के हितों की सेवा के लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करुंगा। इनमें वे किसान भी शामिल हैं, जो एक साल से अधिक समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसानों के मुद्दों को उनके हित में हल किया जाता है,तब उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था की उम्मीद है।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक कि वह अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते।अमरिंदर ने कहा, "पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की आवश्यकता है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि मैं शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा।"कांग्रेस के भीतर महीनों की खींचतान के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.