रांची । धुर्वा थाना की पुलिस ने एक महिला का अपहरण करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन दो आरोपितों को पांच साल बाद पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई है। दोनों आरोपित पांच साल से फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में झारखंड के अलावा बिहार के कई जिलों की खाक छानती रही थी। मगर, पुलिस के हाथ खाली थी। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। गिरफ्तार आरोपितों में मनोज कुमार और मनीष कुमार सिंह हैं। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित खूंटी के तोरपा में मौजूद हैं।
इस पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इन दोनों आरोपितों ने एक महिला का 6 सितंबर 2016 को अपहरण किया था। इस मामले में थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने इनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की थी। लेकिन आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाए थे। अब जाकर पुलिस ने इन्हें छापामारी कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी। गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार सक्रिय थी।
यह टीम हफ्ते भर से आरोपितों की तलाश में लगी थी और उन्हें सोमवार को कामयाबी मिल गई। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को धुर्वा थाने लाया गया। यहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें महिला का अपहरण किया था। गौरतलब है कि राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के कई आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पा रही है। एसएसपी हर मीटिंग में थाना प्रभारियों को फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे रहे हैं। इन दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी भी एसएसपी के निर्देश पर हुई है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.