लुधियाना। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी की वजह से पंजाब में मौसम बदल गया है। पहाड़ों में जहां लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं मैदानों में भी ठंड शुरू हो रही है। हालांकि दिन में अभी भी मौसम के तेवर तल्ख है। बुधवार काे भी सुबह सर्दी हाेने से लाेग ठिठुरते नजर आए। लेकिन इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट के पूर्वानुमान के अनुसार अगले हफ्ते से मौसम बदल जाएगा। पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अक्टूबर के बाद से रात का 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा, जबकि दिन का पारा 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जिससे रात में ठिठुरन बढ़ेगी, इसके साथ ही दिन में गर्मी से राहत मिल जाएगी। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ सकते हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी, जिसकी वजह से दिन में तेज धूप लोगों को बेचैन करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह धूप जरूरी है। क्योंकि धान की कटाई चल रही है। बीते दिनों हुई बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल के सूखने के लिए धूप जरूरी है। नवंबर के पहले हफ्ते तक कटाई पूरी हो जाएगी। पंजाब में इस बार मानसून के बाद भी जमकर बारिश हाेने से सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस समय अगर बारिश हाेती है ताे फसलाें काे भारी नुकसान हाेने की आशंका है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.