शहर के रेवाड़ी रोड पर गंदा नाला के पुल के निकट नाले में सोमवार दोपहर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका-मुआयना कर शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया है। जहां शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के माेर्चरी में रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर के रेवाड़ी रोड पर गंदा नाला के पुल के निकट सोमवार को किसी व्यक्ति ने नाले में एक युवक का शव पड़े देखा। इस पर उस व्यक्ति ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। नाले में शव पड़ा होने की जानकारी लगने पर अनेक लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया तथा शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। परंतु आसपास के लोगों ने पहचान को लेकर अनभिज्ञता जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.