5 दिन बाद पालिका में शुरू हुए पब्लिक सरोकार से जुड़े कार्य
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

5 दिन बाद पालिका में शुरू हुए पब्लिक सरोकार से जुड़े कार्य

नगरपालिका कार्यालय में पांच दिन बाद सोमवार को पब्लिक डिलिंग के कार्य शुरू हुए। पालिका सचिव, जेई व अन्य कर्मचारी भी पालिका में उपस्थित रहने से लोगों को अपने कार्यों को पूर्ण कराने में कुछ राहत मिली। 2 सितंबर को पालिका के तीन कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पालिका में पब्लिक डिलिंग के कार्य बंद हो गए थे।

इस दौरान पालिका के अन्य कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट हुआ। पूरे पालिका प्रांगण को सेनिटाइज किया गया तथा कोविड को लेकर मेन गेट पर पोस्टर भी चस्पा किए गए ताकि आमजन पालिका में न आए। सोमवार को पालिका कार्यालय में पब्लिक डिलिंग के कार्य शुचारू हो गए हैं।

कॉलेज, आईटीआई, पॉली टैक्निक सिहत अन्य संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को हरियाणा निवास, पिछड़ी जाति, इंकम प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को लेकर लोग परेशान थे।

दुकानदार दुकानों का किराया जमा करवाने, एनओसी सहित अन्य कार्यों को लेकर भी लोग परेशान थे। सोमवार को पालिका में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी भी आने वाले लोगों के कार्य तत्परता से निपटाते नजर आए। पांच दिन बाद पालिका में कार्य सुचारू होने से आमजन को राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work related to public concern started in the municipality after 5 days


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------