तेल पाइप लाइन से चोरी के मामले जहां सोनीपत में लगातार बढ़े रहे हैं, वहीं पुलिस न तो आरोपियों को पकड़ पा रही है और न इन वारदात को रोक पा रही है। चोरों ने अब ककरोई गांव में किसान के खेत से गुजर रही उत्तरी क्षेत्र पानीपत-मथुरा तेल पाइप लाइन में वाल्व लगा कर तेल चोरी किया है। पाइप लाइन में दो इंच मोटा पाइप तीन इंच लंबा वैल्ड कर वाल्व लगा वारदात की। इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन पानीपत के सहायक प्रबंधक के बयान पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
सहायक प्रबंधक रवि राज ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि चोरों ने उत्तरी क्षेत्र पानीपत-मथुरा रिफाइनरी पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी किया है। उन्होंने बताया कि गांव ककरोई के किसान मंजीत के खेत में पाइप लाइन के अंदर सेंध लगाई गई है।
आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है
^उत्तरी क्षेत्र पानीपत-मथुरा रिफाइनरी पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी किया गया है।शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपियों का सुराग लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
सुनील, सदर थाना प्रभारी सोनीपत।
चोरों ने ऐसे बनाया तेल चुराने का सिस्टम
चोरों ने पाइन लाइन में दो इंच मोटे पाइप को तीन इंच लंबा वैल्ड करने के बाद उस पर फ्लेज वैल्ड कर दो इंची वाल्व लगा दिया। उसके बाद उस पर 95 मीटर लंबी पाइप लगाकर कच्चे रास्ता तक लाया गया और वहां से पाइप के माध्यम से तेल चोरी किया गया है।
तेल चोरी राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना
रवि राज ने कहा कि पाइपलाइन से तेल चोरी राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। पुलिस ने रवि राज के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 285, 34, 15, 16 पेट्रोलियम एंड मिनरल एक्ट-2011, 3,4 प्रीवेनशन आफ डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984, 3, 4 विस्फोटक पदार्थ एक्ट-1908 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.