कोरोना वायरस कहर क्षेत्र में लगातार जारी है। सोमवार को 153 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 5509 पर पहुंच गया। गोहाना विधायक जगबीर मलिक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वे बरोदा क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा के साथ जनसभाओं में शामिल रहे थे।
इसके साथ तीन ढाबों व एक होटल पर 12 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। बढ़मलिक में सबसे ज्यादा 18 नए केस , जेल में 4 केस मिले हैं। गोहाना एसडीएम की गाड़ी का चालक भी पॉजिटिव हो गया है। सोशल डिस्टेंस की अवहेलना से केस बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में ही सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। यह काउंटर पर भीड़ लग ही है। व्यवस्था बनाने का कोई प्रयास नही हो रहा।
शहरी क्षेत्र में यहां मिले केस : ओल्ड अनाज मंडी गोहाना में 5, जिला कारागार व इंद्रगढी गोहाना में 4, सेक्टर-15 व गांधी नगर गन्नौर, चावला कॉलोनी सोनीपत, गोहाना, उत्तम नगर गोहाना में 3, सहाब ढाबा व भगवान नगर गन्नौर गन्नौर, सेक्टर-14 सोनीपत, आदर्श नगर गोहाना, न्यू तारा नगर सोनीपत, नरेन्द्र नगर सोनीपत, सेक्टर-12 सोनीपत, काठमंडी सोनीपत में दो।
सोनीपत के ग्लोबल सिटी, प्रगति नगर, सेक्टर-23, मेप्सकों सिटी, आठ मरला, नंदवानी नगर, कैलाश कॉलोनी, पटेल नगर, इंडियन कालोनी व सेक्टर-13 में एक। हरि मोहल्ला गन्नौर, सेक्टर-16, पंजाब हिमाचल ढाबा, बजाज फाइनेंस गन्नौर में, मयूर विहार सोनीपत,सिविल रोड गोहाना, गुढा रोड गोहाना, विष्णु नगर गोहाना, ओल्ड बस अड्डी गोहाना, देवीपुरा गोहाना, खटीक मोहल्ला गोहाना, अशोक नगर, , सुदामा नगर, चार मरला, बाबा कालोनी सोनीपत में एक, तथा आदर्श नगर सोनीपत में एक केस मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले केस
गांव बढ़मलिक में 18 केस मिले हैं। मुरथल स्थित झिलमिल ढाबे में 1, मुरथल स्थित पहलवान ढाबा में 5, मुरथल स्थित आहुजा ढाबा में 1, खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में 1, कबीरपुर में 2, कुण्डली में 2, मुरथल स्थित कुबेर होटल में 3, किंगसबरी टीडीआई कुण्डली में 2, शहजादपुर में एक, गढ़ी उजाले खां में एक, भैंसवान में एक, नगर गांव में एक, हुल्लाहेड़ी में एक, गढ़-शहजानपुर में एक, गढ़ी ब्रह्मïणान में एक, अहीर माजरा में एक, तेवड़ी में एक, गढी-जझारा में एक, राई में एक, राठधना में एक, फाजिलपुर में छ:, कुमासपुर में एक, कामी में एक, नांगल में एक, बैंयापुर में एक, मुंडलाना में एक, सैनीपुरा में एक, सिरसाढ़ में एक, मातंड़ में तीन, रिढाना में एक, ढूराना में एक, बुटाना में एक, यूके गढ़ी में एक, नूरन खेड़ा में एक, बरोदा में दो तथा गोहाना उपमण्डल के गांव एसएन गढ़ी में 6 केस मिले हैं।
26 दिन में डबल होने लगे पॉजिटिव, जुलाई तक 48 हो रहे थे, जिले में 13 प्रतिशत लोग झेल चुके कोरोना
25 अगस्त के बाद जिले में कोरोना विस्फोट हो रहा है। जुलाई तक 48 दिन में केस डबल हो रहे थे। अब 26 दिन में डबल हो रहे हैं। केस दर 5.48 प्रतिशत हो गई है। हालांकि डेथ रेशो 0.78 है। रिकवरी दर 89 प्रतिशत से 78 प्रतिशत पर आ गई है। सीरो सर्वे रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि जिले में 13.3 प्रतिशत लोग कोरोना झेल चुके हैं और ठीक हो चुके। इनके ब्लड सैंपल में एंटी बॉडी मिला है।
25 ढाबों पर लिए जा चुके 909 सैंपल
पिछले दिनों सुखदेव ढाबा और गरम धरम ढाबा पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने यहां ढाबों के स्टाफ की सैंपलिंग बढ़ा दी है। 25 ढाबों पर 909 सैंपल लिए गए हैं। इनमें अब तक 86 केस पॉजिटिव मिले हैं। सुखदेव ढाबा, गरम धरम ढाबा के साथ कनक गार्डन में भी एक केस मिला है। ढाबों को सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने पर नोटिस दिए गए हैं। अभी प्रशासन को इनके जवाब नहीं मिले। जब तक उचित जवाब नहीं मिलते और नियमों की पालना नहीं होती तब तक दोनों ढाबे सील रहेंगे।
18 वर्ष से ऊपर के महिला पुरुष किए शामिल
18 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के महिला और पुरुषों के सैंपल लिए गए। हर गांव से 44 लोगों के और प्रत्येक कालोनी से 88 लोगों के सैंपल लिए गए। सीरो सर्विलांस के तहत चिह्नित गांवों में चार ऐसे गांव शामिल किए गए हैं जिनमें पीएचसी हैं। चार ऐसे गांव सम्मिलित किए गए हैं जिनमें हेल्थ सब-सेंटर स्थापित हैं। इसके अलावा चार ऐसे गांव हैं जिनमें कोई पीएचसी व सब सेंटर नहीं है। चिह्नित किए गए गांवों में सिसाना, माहरा, भैंसवाल कलां, मुडलाना, मटिंडू, छनोली, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी, गुमाना, आंवली, बारोठी और दुराना सम्मिलित है। काॅलोनियों में महावीर कालोनी, जटवाड़ा, कालूपुर और कैलाश काॅलोनी को शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.