अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। राई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डयूटी पर जाते समय राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास सोमवार को वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोनीपत के आर्यनगर निवासी सतबीर (43) मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दिल्ली डयूटी पर जा रहा था। जब वह मोटरसाइकिल लेकर पानीपत से दिल्ली मार्ग पर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------