लिवासपुर में शराब ठेकेदार की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर लिया
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

लिवासपुर में शराब ठेकेदार की हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर लिया

लिवासपुर गांव में दो दोस्तों में सांझेदारी को लेकर रंजिश चल रही है। जिसमें एक दोस्त ने अपने ही पार्टनर पर छाती पर पिस्तौल रखकर गोली मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धौला ने आरोप लगाया था कि उसका गांव के जयंत पुत्र बिजेंद्र व जोनी पुत्र सतपाल के साथ सांझेदारी में शराब की ठेकेदारी का काम था। बाद में रंजिश हो गई। वह अपने भांजे मोनू निवासी जटौला, बुआ के लड़के अमित निवासी सिलाना के साथ कार से घर आ रहा था।

जब वे गली के सामने पहुंचे तो जयंत पुत्र बिजेन्द्र व शक्ति ने उसकी कार रुकवा कर उसकी छाती पर पिस्तौल रखकर ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नही चली। फिर लोहे के पाइप से हमला किया। जयंत दोबारा फायर किया, इस बार भी उसे गोली नही लगी। जयंत ने हाथ में लिया पिस्तोल का बट मारा।

परिजनों ने उसे सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। परिजनों ने धौला को ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया है। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी जयंत को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------