शिक्षक दिवस पर बर्खास्त पीटीआई ने काली पट्‌टी बांधकर जताया रोष
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

शिक्षक दिवस पर बर्खास्त पीटीआई ने काली पट्‌टी बांधकर जताया रोष

सरकार की ओर से नौकरी से हटाए गए पीटीआई अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। काला दिवस के रूप में शिक्षक दिवस मनाया। रोजगारी की मांग को लेकर पीटीआई अनाज मंडी गेट जगाधरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। शनिवार को धरना 83वें दिन में प्रवेश कर गया।

अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा ने 4 अध्यापक राजेश शर्मा, रमेश कुमार, प्रभात कुमार व हरप्रीत सिंह को माला पहनाकर बैठाते हुए की। शिक्षक दिवस के अवसर पर धरना स्थल पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट किया व नई शिक्षा नीति के प्रति सभी ने अपना रोष जताया। महीपाल चमरोड़ी व राकेश धनखड़ ने नई शिक्षा नीति 2020 व पीटीआई अध्यापकों को बर्खास्त करने के विरोध में सरकार की निंदा की।

संघ नेता सुरेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति के विषय मे अपने विचार रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में खामियां है जो शिक्षा के स्तर को पतन की ओर ले जाएगी। इसके बाद नई शिक्षा नीति के विरोध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। संघर्ष समिति की ओर से शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया गया। माैके पर प्रीतम सिंह बालियान, सुरेंद्र सिंह, गोबिंद सिंह भाटिया, रिटायर्ड विनोद त्यागी, श्याम सिंह, रोशन काम्बोज, उषा रानी, परमजीत कौर, सुनीता रानी शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PTI sacked on black on Teacher's Day, expressing anger


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------