जम्मू कॉलोनी की गली नंबर तीन में एक मकान में कमरे के लेंटर का टुकड़ा युवती पर गिर गया। इसमें वह घायल हो गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया। युवती के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं परिवार का कहना है कि जब लेंटर का टुकड़ा गिरा तो जोर से धमाका हुआ था।
इसके बाद यह हादसा हुआ। हुकमचंद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 20 साल पुराने मकान में रहता है। उसकी पत्नी दोपहर को खाना बना रही थी और बेटी ज्योति कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। इस दौरान जोर से धमाका हुआ और छत का टुकड़ा टूट कर गिर गया। इसमें उसकी बेटी घायल हो गई। अब उन्हें डर है कि कहीं पूरी छत न गिर जाए। इससे वे डर के मारे कमरे में नहीं जा रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.