किसानों-आढ़तियों ने जलाई तीन अध्यादेश की प्रतियां
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

किसानों-आढ़तियों ने जलाई तीन अध्यादेश की प्रतियां

ब्लॉक किसान यूनियन और आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी में सरकार के 3 अध्यादेश के खिलाफ एकजुट होकर अपनी निराशा जाहिर की। सरकार के 3 अध्यादेशों की प्रतियां भी जलाई। सर्वसम्मति से कहा गया कि इन अध्यादेश से आढ़ती व किसान वर्ग समाप्त हो जाएंगे। आढ़ती और किसान के बीच बहुत पुराने संबंध हैं। किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान रामकुमार ने कहा कि सरकार इन संबंधों को समाप्त करने पर तुली है।

किसान आढ़ती ने आपसी सहयोग से ही अनाज पैदा किया है जिससे देश की भुखमरी दूर हुई। परंतु सरकार अनाज खरीदने में असमर्थता जता रही है। सरकार ने जो अध्यादेश जारी किया है वह किसान व आढ़ती के हित में बिल्कुल नहीं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम सागर ने कहा कि 10 सितंबर को पिपली (कुरुक्षेत्र) अनाज मंडी में इस काले कानून को खत्म करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

मौके पर किसान यूनियन के ब्लाॅक प्रधान राजकुमार सिपियोंवाला, रणबीर नंबरदार, गुरविंदर सिंह, करण पाल, बलदेव, कर्म सिंह, सुखबीर, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम सागर, उपप्रधान जगमाल शेरपुर, रणबीर सिंह, हरबंस सिंह संधू, रिंकू, राजु, लाली, बलवीर सिंह, बलबीर सिंह समेत आढ़ती मौजूद रहे।

भाकियू ने क्षेत्र के गांवों में 3 अध्यादेश की प्रतियां जलाकर की नारेबाजी

सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी 3 अध्यादेशों के विरोध में शनिवार को क्षेत्र के अधिकतर गांवों में किसानों ने अध्यादेशों की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया। गुंदयाना में भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसानों ने अध्यादेशों की प्रतियां जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। संजू गुंदयाना ने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी 3 अध्यादेशों के विरोध में क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में अध्यादेशों की किसानों ने प्रतियां जलाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। यह अध्यादेश किसान विरोधी है। सरकार इस अध्यादेश को तुरंत वापस लेेकर किसानों को उजड़ने से बचाएं। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से 10 सितंबर को पीपली मेंं किसान मंडी बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश से आने वाले किसान नेता संबोधित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers and jobbers burned copies of three ordinances


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------