गुड़मंडी में महिला सुपरवाइजर के मुंह पर क्लोरोफॉर्म स्प्रे कर चेन, कुंडल छीने
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

गुड़मंडी में महिला सुपरवाइजर के मुंह पर क्लोरोफॉर्म स्प्रे कर चेन, कुंडल छीने

थाना किला क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक महिला के साथ लूट और तो दूसरी महिला के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात में बदमाशों ने महिला सुपरवाइजर के मुंह पर क्लोरोफॉर्म का स्प्रे कर चेन और कुंडल लूट लिए। बदमाश नाक की लोंग भी छीनने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वह नहीं ले जा सके।

वहीं, दूसरी घटना महिला मशीन ऑपरेटर के साथ हुई। दो बदमाशों ने बस अड्‌डे का पता पूछने के बहाने रोक लिया। 30 मिनट तक बातों में उलझाए रखा और कानों की बालियां ठग ले गए। इस घटना की आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। दोनों ही मामलों में थाना किला पुलिस केस दर्ज कर लिया है। थाना किला के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। सुनीता के साथ हुई घटना में बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दुकान मालिक से फुटेज जुटाए जा रहे हैं।

महिला को बेहोश कर बदमाशों ने गले से चेन और कानों से बाली निकाली

वार्ड नंबर 4 गुड मंडी नजदीक मिट्ठन स्वीट्स की रहने वाली अंजू ने बताया कि वह सेठी चौक पर स्थित पर्दा सिलाई सेंटर पर सुपरवाइजर का काम करती हैं। 1 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह सेंटर से घर जाने के लिए निकल गईं। वह ओबेरॉय ज्वैलर्स के पीछे गली में पहुंची। तभी पैदल आए 3 बदमाशों ने उन्हें भाभी की आवाज लगाकर रोक लिया। उन्हें लगा कि कोई परिचित होंगे। वह जैसे ही रुकी तभी एक बदमाश ने उनके मुंह पर क्लोरोफॉर्म का स्प्रे कर दिया। जिससे वह बेहोश होने लगी। तभी बदमाशों ने गले से चेन तोड़ ली। कान से कुंडल निकाल लिए। तीसरे बदमाश ने नाक से लाेंग निकालने की कोशिश की तो उन्होंने अर्ध बेहोशी की हालात में उसका गला पकड़ लिया। लात भी मार दी। किसी तरह वह घर पहुंचीं। बेटे मंजीत और पति को घटना की जानकारी दी। मंजीत ने बताया कि अगले दिन तक मां को सही से होश नहीं था। गुरुवार को उनकी हालत में सुधार हो सका है।

बस अड्डे का पता पूछ रोक लिया, 30 मिनट तक उलझाए रखा

गांधी काॅलोनी कुटानी रोड निवासी सुनीता ने बताया कि वह अशोक विहार काॅलोनी स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर हैं। गुरुवार सुबह वह 10 बजे घर से फैक्ट्री के लिए निकली थीं। वह पहलवान चौक पर पहुंची ही थीं कि तभी एक युवक ने बस स्टैंड का पता पूछा। उन्होंने कह दिया कि मेट्रो रिक्शा ले लो। वह तुम्हें बस स्टैंड तक छोड़ देगा। तभी वहां दूसरा युवक आ गया। कहने लगा कि यह मानसिक रोगी है। इसे तुम ही बस स्टैंड तक छोड़ आओ। नहीं है यह रास्ता भटक जाएगा। सुनीता ने बताया कि बदमाशों ने इसी तरह की बातें कर उसे 30 मिनट तक उलझाए रखा। वह किसी तरह वहां से निकल गई। 50 कदम चलते ही बदमाश फिर आ गए। इस बार उन्होंने उसे सम्मोहित कर दिया। उनके जाने के बाद उन्होंने देखा तो कानों की बाली गायब थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------