नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी के घर लड़की वालों का हमला, छह घायल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी के घर लड़की वालों का हमला, छह घायल

गांव बबैल में नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी के घर पर लड़की के परिवार ने लाठी-डंडे और गंडासी से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लड़के परिजनों को हमले का शक था। इसलिए उन्होंने पहले ही सीसीटीवी कैमरे गली में लगवा दिए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर लिया है।

थाना सेक्टर- 13/17 एसएचओ कमलजीत ने बताया कि गांव बबैल से नाबालिग गायब हो गई थी। गांव के ही कर्मबीर के लड़के और उसके भतीजे का नाम सामने आया था। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। गांव के कर्मवीर ने गुरुवार काे थाने में शिकायत दी कि 2 सितंबर की रात 8 बजे गांव के ही रहने वाले 2 दर्जन लोग लाठी-डंडे और गंडासी लेकर घर में घुस आए। आते ही हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी कांता, बेटे हरविंदर, अंकित, भतीजे अजय और तेजेंद्र पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। गंभीर रूप से घायल कर दिया।

झगड़े के शक पर लगवाए थे सीसीटीवी

कर्मबीर ने बताया कि जब उसके बेटे पर अपहरण का केस दर्ज करवाया गया तो झगड़े के डर से उसने उसी दिन अपने घर में सीसीटीवी लगवा लिए थे। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें आरोपी लाठी-डंडों के साथ हमला करते नजर आ रहे हैं।

ये था मामला

बबैल के ही एक व्यक्ति ने 19 जून को थाना सेक्टर 13/17 में केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की का चाकू की नाेंक पर अपहरण कर लिया है। घर से 50 हजार रुपए नकदी और 2.50 लाख रुपए के गहने भी चोरी किए गए है। इस मामले में पुलिस ने सोनीपत के ककरोई गांव में रहने वाले साहिल, गांव बबैल के राजू और अंकुश पर शक जताया था।

20 लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है केस : एसएचओ

मामले में नरेश, रविन्द्र, सुनील, विकास, दिनेश, साहिल, भीमा, कुलदीप, हरदीप, अमित, सतीश, रवि, सुमन, नरेन्द्र (गल्लु), प्रियंका, कांता, कविता, वंदना, सुमन, रामपति सहित 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -कमलजीत, एसएचआे थाना सेक्टर- 13/17



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attack on girl's house, six injured in the abduction of a minor


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------