6 को एनडीए का एग्जाम, करनाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, पानीपत में सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

6 को एनडीए का एग्जाम, करनाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, पानीपत में सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी

6 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किए जा रहे एनडीए के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन करनाल से 6 सितम्बर को सुबह 4 बजे चलेगी। पानीपत स्टेशन पर ये ट्रेन सुबह 4.30 बजे पहुंच जाएगी। पानीपत स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा। उसके बाद ट्रेन सोनीपत रुकते हुए दिल्ली सुबह 6.25 पर पहुंचेगी। रात को यही ट्रेन 8 बजे दिल्ली से करनाल के लिए रवाना होगी। ट्रेन पानीपत स्टेशन पर रात 9.45 बजे पहुंच जाएगी। 10.30 बजे करनाल पहुंचेगी। ट्रेन में 16 कोच की व्यवस्था होगी।

मां ने डांटा तो गुस्से में बेटा निकल गया घर से, लापता

वार्ड- 10 पुजारा स्वीट्स के नजदीक रहने वाले आढ़ती का बेटा मां से कहासुनी होने के बाद घर से निकल गया। उसके बाद वह लापता हो गया है। राजेश ने बताया कि उनकी सब्जी की आढ़त है। 20 साल के बेटे संयम की गुरुवार को मां के साथ रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। मां ने उसे डांट दिया। गुस्से में आकर वह घर से निकल गया। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------