2 साल बाद झूले व जिम लगा नहीं बच पाएंगे भ्रष्ट अफसर, ठेकेदार : कमिश्नर
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

2 साल बाद झूले व जिम लगा नहीं बच पाएंगे भ्रष्ट अफसर, ठेकेदार : कमिश्नर

वार्ड-15 के किशनपुरा पार्क में 2 साल बाद झूले और जिम लगाकर भी भ्रष्ट नगर निगम अधिकारी व ठेकेदार बच नहीं पाएंगे। जैसे ही नगर निगम कमिश्नर सुशील कुमार को इसका पता चला तो उन्होंने झूले व जिम लगाने की जांच कराने के लिए नगर निगम से बाहर अन्य विभागों के अधिकारियों की एक विशेष टीम बना दी है। यह टीम झूले व जिम लगाने समेत उन सभी कामों पर विशेष नजर रखेगी, जो ठेकेदार अब कराने का प्रयास करेगा। कमिश्नर का दावा है कि भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए किसी भी अधिकारी व ठेकेदार को बक्शा नहीं जाएगा।

नहीं हो पाई कमिश्नर से मुलाकात

पार्षद सुमन छाबड़ा के पति अशोक छाबड़ा का कहना है कि वह ठेकेदार की दबंगई के खिलाफ कमिश्नर के पास शिकायत लेकर नगर निगम गया था। मेरी कमिश्नर से मुलाकात नहीं हो पाई है।

मामला सामने आते ही गठित की अलग कमेटी

नगर निगम एसई महिपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही उनके पास झूले व जिम लगवाने की शिकायत आई तो उन्होंने इस समेत अन्य कामों के जांच कमेटी गठित कर दी। भ्रष्टाचार में शामिल ठेकेदार व अधिकारियों की चालाकी नहीं चलने दी जाएगी। जांच प्रभावित न हो इसलिए कमिश्नर ने पब्लिक हेल्थ व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को शामिल करके जांच टीम बना दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------