हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए नए बस अड्‌डे के सामने 60 मीटर के फ्लाईओवर को मंजूरी, भास्कर ने उठाया था मुद्दा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए नए बस अड्‌डे के सामने 60 मीटर के फ्लाईओवर को मंजूरी, भास्कर ने उठाया था मुद्दा

सिवाह के पास जीटी रोड किनारे बन रहे नए बस अड्‌डे की हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है। बस अड्‌डे का निर्माण 6 माह में पूरा होने के आसार हैं। इसलिए, एनएचएआई ने फ्लाईओवर का नक्शा पास कर दिया। यह 60 मीटर लंबा होगा। फ्लाईओवर की लंबाई ज्यादा रखी गई है, क्योंकि शामली की ओर जाने वाली चौटाला रोड को भी इससे रास्ता मिलेगा। दिल्ली और रोहतक की ओर से उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहन इसी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेंगे। दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच चलने वाले वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से ही निकल जाएंगे।

जैक्शन बनाएगी फ्लाईओवर

फ्लाईओवर बनाने की जिम्मेदारी जैक्शन कंपनी को दी गई है, जो 8 लेन के प्रोजेक्ट का बचा हुआ काम कर रही है। यहीं कंपनी जीटी राेड पर ही बीबीएमबी अवैध कट के पास 30 मीटर लंबा फ्लाईओवर बना रही है। 8 लेन रोड बनने के बाद यह कट बंद हो जाएगा। चूंकि, बिजली से संबंधित बीबीएमबी आवश्यक सेवा में आता है। इसलिए यहां पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

ढाई साल से बन रहा बस अड्‌डा

16 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने 17 करोड़ रुपए से बनने वाले बस अड्‌डे की आधारशिला रखी थी। सिवाह के बाहर करीब ढाई साल से बस अड्‌डा बन रहा, लेकिन अब जाकर एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दी है।

जानिए, कैसा होगा फ्लाईओवर

  • अनाज मंडी कट से 2 गुना बड़ा व जीटी रोड पर अनाज मंडी कट पर 30 मीटर का फ्लाईओवर है।
  • पुल के नीचे ट्रैफिक मूवमेंट के लिए 30 मीटर की जगह है।
  • बस अड्‌डे के पास 60 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। लंबाई इसलिए ज्यादा होगी, क्योंकि चौटाला रोड को भी कनेक्ट किया जाएगा।
  • साथ ही पानीपत की ओर से बस अड्‌डे में जाने के लिए भी रास्ता होगा।

तीन से चार माह में पूरा होगा पुल का काम

एक सप्ताह पहले ही सरकार ने 60 मीटर फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दी है। डायवर्जन का निर्माण शुरू कर दिया है। डायवर्जन बनते ही पुल का काम भी शुरू हो जाएगा। 3-4 माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
-कमल धवन, प्रोजेक्ट हेड, जैक्शन कपंनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिवाह के बाहर हाईवे किनारे बन रहा है नया बस स्टैंड ।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------