मिनी सचिवालय के सामने जीटी रोड फ्लाई ओवर के नीचे अखिल भारतीय किसान सभा एवं भारतीय खेत मजदूर यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर किसानों व खेत मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार भी जारी रही। सीपीआई जिला सचिव एवं किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सैनी एडवोकेट व अशोक पवार ने बताया कि क्रमिक भूख हड़ताल में धर्म पाल देहरा, जमशेद राणा, कृष्ण लाल, जय पाल व हरपाल रंगा, शामिल हुए।
इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि, किसान एवं जनविरोधी तीनों अध्यादेश वापस लेने की मांग प्रमुखता से की जा रही है। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते आयकर से बाहर रहने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह 7500 रुपए देने, जरुरतमंद ग्रामीणों को मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 600 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी, परिवार के प्रत्येक सदस्यों को 10 किलो अनाज प्रति माह देने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा बढ़े हुए पेट्रोल व डीजल के दाम वापिस लेने की मांग भी की जा रही है। इस अवसर पर शीश राम, बिजेंदर स्वामी, राज पाल कश्यप, अर्जुन पासवान, बलवंत, रंजीत, पंकज, बलराम, राज कुमार, बबीता, शारदा देवी, मंजू, सुरमा देवी, भुपेंद्र सिंह, दुर्गा दास, रुपेश सैनी, वीरेंद्र सिंह मौजू्द रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.