स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर एमटीपी किट बेचते दुकानदार को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ सुधीर बत्रा एक्सएन डिप्टी मजिस्ट्रेट रुपेश ने बताया चुलकाना रोड स्थित कुनाल मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट बेचने की शिकायत मिली थी। जिसे बुधवार को एमटीपी किट बेचते पकड़ लिया गया। कस्बे में गर्भपात की दवा एमटीपी किट दुकानदार चोरी छुपे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पिछले महीने भी चुलकाना रोड से 5 अगस्त को एमटीपी किट बेचते दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा था। गुरुवार को गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ सुधीर बत्रा, डीसीओ विजय राजे, डॉ. सुखदीप कौर के साथ चुलकाना रोड पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने चुलकाना रोड स्थित कुनाल मेडिकल स्टोर पर एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। कर्मचारी ने दुकानदार समालखा वासी दीपक से गर्भपात की दवाई मांगी तो दुकानदार एमटीपी किट कर्मचारी को 750 रुपए में रेलवे स्टेशन के पास देने को कहा।
कुछ ही समय में दुकानदार एमटीपी किट लेकर पहुंच गया और कर्मचारी को 750 रुपए में एमटीपी दी। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दुकानदार को पकड़ लिया और कर्मचारी द्वारा दिए गए रुपए के नंबर मिलाए जिसमे दो नोट 500 के थे। दुकानदार ने उन दो नोटों में से एक नोट को खुला करवा लिया था। जिसपर टीम ने कार्यवाही कर दुकान को सील कर दिया और दुकान मालिक दीपक को पुलिस के हवाले किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.