12 अगस्त से लापता कारोबारी का दो दिन बाद ही राेहतक नहर में मिल गया था शव, पोस्टर देख गोताखोर ने किया फोन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

12 अगस्त से लापता कारोबारी का दो दिन बाद ही राेहतक नहर में मिल गया था शव, पोस्टर देख गोताखोर ने किया फोन

असंध रोड से 12 अगस्त से लापता चल रहे कपड़ा कारोबारी को दो दिन बाद ही रोहतक नहर में शव बरामद हो गया था। वहां की पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार भी कर दिया था। बुधवार को पोस्टर देख गोताखोर ने कॉल कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कपड़े और सामान से पहचान करा दी। परिजनों ने थाना मॉडल टाउन में हंगामा कर दिया। आरोप था कि अगले दिन ही उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। महिला सहित 3 लोगों पर शक जताया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएचओ ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। कड़ी कार्रवाई का भराेसा दिलाया।

असंध रोड स्थित आदर्श नगर के रहने वाले संजीव कुमार ने बताया कि भाई मुकेश कुमार की असंध रोड पर कपड़े की दुकान थी। मुकेश 12 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे दुकान पर थे। तभी उनके पास किसी का कॉल आ रहा था। वह रुपयों का इंतजाम करने की बात कह रहा था। दुकान के पास मिलने के लिए बुला रहा था। भाई मोबाइल दुकान पर छोड़कर दुकान से निकल गए। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

अगले दिन ही थाना मॉडल टाउन में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उन्होंने पानीपत सहित आसपास जिलों में पोस्टर चस्पा करवा दिए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक गोताखोर ने उन्हें पोस्टर देखकर कॉल किया। बताया कि ऐसा ही एक शव 14 अगस्त को रोहतक नहर में मिला था। उनके हाथ पर एमके लिखा था। जेब से कुछ चाबियां मिली थीं। वह तत्काल ही रोहतक पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस द्वारा खींचे गए शव के फोटो और कपड़ों से शिनाख्त करा दी।

थाने पर किया प्रदर्शन, नहीं मिला कोई अधिकारी

मृतक के बहनोई तेलुराम प्रधान ने बताया कि रोहतक पुलिस ने 18 अगस्त को मुकेश का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार रात करीब 10 बजे वापस पानीपत आ गए। थाना मॉडल टाउन पर हंगामा किया लेकिन उस वक्त थाने में कोई बड़ा अधिकारी नहीं था। इस कारण लौट आए। गुरुवार को वह फिर से थाने पर पहुंचे। एसएचओ मॉडल टाउन सुनील ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

देवर-भाभी सहित 3 पर शक, मांग रहे थे 2 लाख रुपए

भाई संजीव ने बताया कि पानीपत की रहने वाली एक महिला जिसका देवर रोहतक में रहता है। जिस दिन मुकेश गायब हुए थे। उस वह रोहतक वाला युवक ही उन्हें कॉल कर रहा था। कुछ दिन पहले मॉडल टाउन पुलिस ने उन्हें थाने में बुला लिया था। उस वक्त महिला ने बताया था कि मुकेश ने उनसे दो लाख रुपए उधार लिए थे। वही रुपए वह वापस मांग रहे थे। पुलिस ने इसके साक्ष्य मांगे तो अगले दिन देने की कहकर चले गए। उसके बाद बीमारी का बहाना बनाने लगे। उस दिन के बाद वह पुलिस के सामने नहीं आए हैं। उन्हें शक है कि उसी महिला ने अपने देवर और एक अन्य व्यक्ति के संग मिलकर मुकेश की रोहतक ले जाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। मुकेश के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। रोहतक पुलिस ने अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The dead body was found in the Rohtak canal two days after the missing businessman from August 12, the diver called after seeing the poster


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------