10 इंच से मोटा स्लैब बनाने का भरोसा मिलने पर नाला निर्माण शुरू कराने पर सहमत हुए उद्यमी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

10 इंच से मोटा स्लैब बनाने का भरोसा मिलने पर नाला निर्माण शुरू कराने पर सहमत हुए उद्यमी

ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण शुरू कराने के लिए उद्यमी तैयार हो रहे हैं। यह सहमति एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों द्वारा नाले के ऊपर 10 इंच से मोटा स्लैब बनाने का भरोसा दिलाने पर दी गई है। इस सड़क के नाले का निर्माण कई उद्यमियों ने विरोध करके रुकवा दिया था। उद्यमियों की मांग थी कि सड़क से अवैध कब्जे हटाए जाएं और सड़क पर मोटी स्लैब डाली जाए।

ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनोद ग्रोवर व पूर्व महासचिव राजीव अग्रवाल ने बुधवार को संबंधित क्षेत्र के उद्यमियों के साथ बैठक करके काम शुरू कराने के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि विधायक प्रमोद विज ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की बरसाती पानी की निकासी के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया है। यहां के बरसाती पानी की निकासी की समस्या बहुत पुरानी है। सड़कों पर पानी खड़ा रहता है। इसके कारण सड़कें टूट चुकी हैं । सड़क के नाम पर बड़े-बड़े गड्‌ढों के दर्शन होते हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि बरसाती व गंदे पानी की निकासी के बारे में अब तक कोई योजना ही नहीं बनाई गई थी।

जहां सड़क तंग वहां 10 ईंच से ज्यादा मोटी होगी स्लैब
ओल्ड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विनोद ग्रोवर व महासचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि उद्योगपति व एचएसआईडीसी के तकनीकी स्टाफ के साथ एक बेहतर योजना बनाकर विकास कार्यों को शुरू किया गया है। जिस जगह पर सड़क बहुत तंग हो रही है, वहां पर 10 ईंच से ज्यादा मोटा स्लैब व नाले की दीवारें खड़ी की जाएंगी। इससे सड़क से गुजरने वाले ट्रक भी आसानी से निकल जाएंगे। साथ ही जलभराव की समस्या तो समाप्त होगी। इसके लिए सभी उद्यमियों ने सहमति दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. नाले को लेकर मीटिंग करते पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------