मिनी सचिवालय के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार को भी अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय खेत मजदूर यूनियन की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। दोनों ही यूनियनों के पदाधिकारी सरकार द्वारा पारित किए गए अध्यादेश के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। दोनों ही यूनियनों का कहना है कि ये अध्यादेश किसान, मजदूर व आमजन विरोधी हैं।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप व किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मामचंद सैनी ने पिरथी सिंह सैनी, जय भगवान दरियापुर, राम नारायण, कर्मबीर एवं ईश्वर सिंह कश्यप को फूल माला पहना कर भूख हड़ताल पर बैठाया। यह हड़ताल 4 सितंबर तक चलेगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि, किसान व जन विरोधी तीनों अध्यादेश वापस लेने, कोरोना महामारी के चलते आयकर से बाहर रहने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह 7500 रुपए देने, जरुरतमंद ग्रामीणों को मनरेगा में साल में 200 दिन काम व 600 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा बढ़े हुए पेट्रोल व डीजल के दाम वापस लेने भी मांग की जा रही है। इस अवसर पर पवन कुमार सैनी, राम रतन एडवोकेट, सेवा सिंह मलिक, जमशेद राणा, शीश राम, कृष्ण लाल लोहारी, जितेंद्र सैनी, हरपाल सिंह कश्यप, अशोक पंवार, गौरव कुमार, कमरुदीन, सौरव कुमार एडवोकेट, भुपेंद्र कश्यप, दुर्गा दास व रुपेश सैनी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.