देवीलाल चौक पर पुलिस ने ऑटो मार्केट वालों के इतने चालान काटे कि दुकानदारों ने लगा दिया जाम, नाका हटाने पर ही माने
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

देवीलाल चौक पर पुलिस ने ऑटो मार्केट वालों के इतने चालान काटे कि दुकानदारों ने लगा दिया जाम, नाका हटाने पर ही माने

लोहारू रोड स्थित देवीलाल चौक पर पुलिस नाके के विरोध में गुरुवार को ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। दुकानें बंद कर चौक के पास भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे लगभग दो घंटे तक देवीलाल चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों के भारी विरोध के कारण पुलिस ने सड़क के बीच लगे बेरिकेड्स काे हटाने पर मजबूर हाेना पड़ा। दुकानदारों ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वह ऑटो मार्केट के सामने पुलिस नाके को नहीं लगने देंगे।

मिस्त्री जब भी वाहन की ट्राई के लिए ऑटो मार्केट से निकलते हैं, तुरंत उनका चालान काट दिया जाता है। देवीलाल चौक पर ऑटो मार्केट के सामने लगभग छह महीने से पुलिस नाका है। दादरी, लोहारू व तोशाम बाइपास की तरफ से आने वाले वाहनों की नाके पर पुलिस जांच करती है। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे रवि नामक मिस्त्री बाइक लेकर ऑटो मार्केट से निकला ही था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसका एक हजार रुपये का चालान काट दिया। मिस्त्री ने कहा कि बाइक ठीक की है, इसलिए वह बाइक की ट्राई ले रहा है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मार्केट के अन्य मिस्त्री जमा हो गए और पुलिस कार्यप्रणाली का जमकर विरोध किया।

ठोस आश्वासन न मिला तो दुकानदारों ने हटाए सड़क पर लगे बेरिकेड्स
ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और सुबह 10:00 बजे नाके पर सड़क के बीच नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वाहनों के जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने पुलिस को दो टूक शब्दों में कहा कि यहां से पुलिस नाका हटाएं। पुलिस ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो दुकानदारों ने सड़क के बीच लगे बेरिकेड्स को हटा दिया। इसके बाद ही दोपहर 12 बजे यहां से यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।

जानिए...देवीलाल चौक पर ही क्यों है नाका
देवीलाल चौक से दादरी, लोहारू व तोशाम बाइपास से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। अगर नाका देवीलाल चौक से आगे-पीछे लगाया जाए तो एक साइड के वाहन ही नाके से गुजरेंगे। पुलिस चौकी के पास नाका लगाए तो यहां फोरलेन मार्ग के दोनों तरफ पुलिस को नाका लगाना पड़ेगा। इसलिए पुलिस के लिए देवीलाल चौक पर ही नाका लगाना सुविधाजनक है।

चौक पर नहीं लगने देंगे नाका
ऑटो यूनियन के पदाधिकारी विजय कुमार, रवि, बलजीत, मनोज आदि मिस्त्रियों ने बताया कि जब मिस्त्री गाड़ियों की ट्राई लेने वाहन लेकर निकलते हैं या वापस आते हैं तो पुलिस मार्केट के अंदर आकर भी कभी बेल्ट न लगाने के नाम पर तो कभी मास्क न लगाने के नाम पर पुलिस चालान काट देती है। इससे दुकानदारों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि चौक पर किसी भी सूरत में पुलिस नाका नहीं लगाने दिया जाएगा। पहले नाका 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी के सामने लगाया जाता था। पुलिस चौकी के सामने नाका लगाए तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

स्थान बदलवाने का करेंगे प्रयास
सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार माैके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। नाके का स्थान बदलने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारी के आश्वासन के बाद ही दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At Devi Lal Chowk, the police cut so many invoices of the auto marketers that the shopkeepers blocked the jam, only agreed to remove the block.


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------