कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत

मुंढाल-महम रोड पर आयशर कैंटर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूरी की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रवासी मजदूर 38 वर्षीय बिरजू अपनी पत्नी हल्ली व दो बच्चों के साथ तीन साल से मुंढाल खुर्द में रहता था और मेहनत मजदूरी का काम करता था।

वह अपनी पत्नी के साथ सुबह सात बजे मजदूरी के कार्य के लिए महम रोड क्षेत्र में खेतों में जा रहे थे जब वह मुंढाल रोड पर पैदल पैदल जा रहे थे तो पीछे से आए आयशर कैंटर ने बिरजू में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। बिरजू की पत्नी ने अन्य लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी हल्ली ने पुलिस शिकायत में बताया कि आयशर कैंटर की चपेट में आने से उसके पति की मौत हो गई। उन्हें छह साल का लड़का व चार साल की लड़की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------