गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो गई है। गुरुवार को 43 नए संक्रमित मिलने से कोरोना का आंकड़ा 1583 पर पहुंच गया है। हालांकि इनमें से अभी तक 1210 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 360 एक्टिव हैं। गांव किरावड़ निवासी 63 वर्षीय पुष्पा नामक कोरोना संक्रमित महिला की बुधवार रात हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 30 अगस्त को महिला को अचानक छाती में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे तोशाम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।
गंभीर हालत में उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां महिला का कोरोना टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद महिला को हिसार में ही स्थित गीतांजली अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला को शुगर व उक्त रक्तचाप की शिकायत थी। बुधवार रात दस बजे महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नए रोगियों में जैन चौक व कृष्णा कॉलोनी के दो परिवारों के 7 लोग
स्वाथ्य विभाग को गुरुवार को 43 नए कोरोना संक्रमितों की सूची मिली। इनमें बैंक ऑफ इंडिया का क्लर्क, जैन चौक क्षेत्र के एक परिवार के चार सदस्य व कृष्णा कॉलोनी निवासी एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। एक शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। जैन चौक क्षेत्र से चार, गांव पपोसा से एक, बाबा नगर भिवानी से तीन तथा कृष्णा कॉॅलोनी से तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं उन क्षेत्रों में विभाग ने स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले में विभाग ने 800 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए हैं।
भिवानी अस्पताल में आइसोलेट हैं पति और बेटा
किरावड़ निवासी 63 वर्षीय मृतका पुष्पा का पति रामचंद्र व उसका बेटा प्रीतम भी कोरोना संक्रमित है। महिला शुगर व उक्त रक्तचाप की बीमारी से ग्रस्त थी। जो उपचार के लिए अक्सर तोशाम, हांसी व हिसार में स्थित सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में आती-जाती थी। इसी दौरान पुष्पा संक्रमित हुई थी। 30 अगस्त को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला के बेटे प्रीतम व पति रामचंद्र ने भी कोरोना टेस्ट करवाया, जिनकी रिपोर्ट एक सितंबर को पॉजिटिव मिली। रामचंद्र को भिवानी के सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है जबकि उसके पुत्र प्रतीम को गांव में ही होम आइसोलेट किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.