तोशाम बाइपास पर ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर और ट्राले के बीच आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

तोशाम बाइपास पर ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर और ट्राले के बीच आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

तोशाम बाइपास पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने ओवरटेक करते समय ट्राले व ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। ट्राले व ट्रैक्टर के बीच इतनी जोर से टक्कर हुई की ट्रैक्टर बीच से टूट गया। इसके कारण तोशाम बाइपास रोड पर यातायात व्यवस्था दिनभर बाधित रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव बलियाली निवासी 24 वर्षीय अनूप व 19 वर्षीय पंकज बाइक पर अपने गांव से तोशाम बाइपास स्थित एक मार्बल हाउस में आ रहे थे।

जब वे तोशाम बाइपास पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो उन्होंने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर का ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्राले व ट्रैक्टर के बीच बाइक आने से तीनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। ट्राले की टक्कर से ट्रैक्टर बीच से टूट गया, जबकि बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार गांव जाटू लुहारी निवासी संजय व अमरजीत भी घायल हो गए। चारों घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां से बाइक सवार अनूप व पंकज को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां देर शाम दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व ट्राली को सड़क के बीच से हटाया। इसके बाद ही यहां से लगभग 8 घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। दोनों शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------