भारत विकास परिषद नगर शाखा में सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत जिला महिला प्रमुख डॉ. अंजली भारती द्वारा हेल्थ वेबिनार का आयोजन किया गया। डायबिटीज विषय पर किए गए वेबिनार में मुख्य वक्ता वरिष्ठ डाॅ. भूपेंद्र गुप्ता व डॉ. अंजली भारती रही। डॉ. अंजली भारती ने बताया कि डायबिटीज कोई बीमारी नहीं है। यह केवल लाइफस्टाइल बदलने के कारण हाेने वाली समस्या है।
डाॅ. भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि अक्सर लाेग कहते हैं कि मुझे डायबिटीज है और उस लेवल को कंट्रोल करने पर खुश हो जाते हैं कि शुगर ठीक हो गई है। लेकिन इसका प्रभाव पूरे सिस्टम पर पड़ता है। जो भी दवा शुगर काे कंट्राेल करने के लिए लेते हैं उसका बाॅडी पर गलत प्रभाव पड़ता है। शरीर में उत्सर्जी तंत्र (एक्स्क्रेटरी सिस्टम) भी नॉर्मल होना चाहिए। मन व आत्मा भी प्रसन्न होने चाहिए जिससे पॉजिटिव एनर्जी के कारण शरीर ठीक रहता है। अाहार-विहार के साथ मानसिक स्थिति काे भी सामान्य रखना चाहिए ताकि बीमारियाें से बचा जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.