कोरोना से 2 और मौतें, अब तक हुईं 17 मौतों में से 60 साल से अधिक उम्र के थे 16 लोग, अधिकतर पहले से थे बीमार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कोरोना से 2 और मौतें, अब तक हुईं 17 मौतों में से 60 साल से अधिक उम्र के थे 16 लोग, अधिकतर पहले से थे बीमार

जिले में कोरोना की रफ्तार आए दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में 2 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत होने के बाद अब जिले में 17 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लगभग सभी लोग पहले से ही किसी ना किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। कोरोना संक्रमण से मरे 17 में से 16 लोगों की उम्र 60 साल से अधिक थी। जिले में अब तक टोहाना में सबसे अधिक 7 मौतें हुई हैं।

वहीं रविवार को 8 पुलिसकर्मियों सहित 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में सदर थाना के 5 पुलिसकर्मी तथा एसपी कार्यालय के 3 कर्मचारी शामिल हैं। इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1171 हो गया है। इनमें से 701 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 453 एक्टिव केस हैं।

सांस की बीमारी से ग्रस्त था बीघड़ रोड निवासी बुजुर्ग

शहर के बीघड़ रोड निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक सांस की बीमारी से ग्रस्त था तथा हिसार के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। रविवार को हुड्डा सेक्टर स्थित ग्राउंड में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

कलोठा के युवक ने वाल का करवाया था ऑपरेशन

गांव कलोठा निवासी युवक की पंजाब के बठिंडा में मौत हुई थी। 45 वर्षीय युवक वाल का ऑपरेशन करवाने के लिए बठिंडा गया था। जहां ऑपरेशन होने के बाद उसकी मौत हो गई। उस समय तक उसे कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने सामान्य तरीके से उसे घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार को बठिंडा से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आई। देरी से सूचना आने के चलते अब पूरे परिवार व उनके घर आए गांव के लोगों व रिश्तेदारों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

एसपी कार्यालय में अब केवल इमरजेंसी पब्लिक डीलिंग

शनिवार को एसपी कार्यालय के 5 पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन में कार्यरत कुल 44 लोगों के एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किए थे। इनमें से 3 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सदर थाना के 5 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज से एसपी कार्यालय तो खुलेगा लेकिन एसपी व अन्य पुलिसकर्मी केवल इमरजेंसी पब्लिक डिलिंग करेंगे। शिकायत लेकर आने वाले लोगों के लिए लघु सचिवालय के प्रांगण में ही हेल्प डेस्क लगाकर उनकी शिकायतें ली जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमण से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्यकर्मी।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------