विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते देर से ही सही लेकिन शैक्षणिक सत्र 2020-21 के एडमिशन के लिए कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। संक्रमण के चलते इस बार नया शैक्षणिक स्तर ढाई महीने की देरी से शुरू हो रहा है। 12वीं पास विद्यार्थी आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस संकाय में कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की यह प्रक्रिया आगामी 21 सितंबर तक चलेगी।
इसके बाद 26 सितंबर को सभी कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। यहां बता दें कि जिले के 8 कॉलेजों में आर्ट्स संकाय की 3040, कॉमर्स की 990 और विज्ञान संकाय की 700 सीटें हैं। सभी कॉलेजों के लिए पात्र विद्यार्थी 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आर्ट्स की सबसे अधिक 800 तो भूना में सबसे कम 240 सीटें है। रतिया के दोनों कॉलेजों तथा भट्टू में सीटों की संख्या बराबर है। रतिया के खालसा कॉलेज में बीएससी की 40 सीटें है। कोरोना महामारी के चलते इस बार एडमिशन की आवेदन से लेकर फीस भरने तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

आवेदन के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज
विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन करने समय जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है उनमें आधार कार्ड ,10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाइल नंबर, गैप ईयर सर्टिफिकेट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट आवेदन के समय अपलोड करना होगा।
विद्यार्थी एडमिशन के लिए यहां करें आवेदन
एडमिशन के लिए विद्यार्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डीएचइएडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां दस्तावेज अपलोड करने के अलावा विद्यार्थी को अपनी पसंद का कॉलेज भरना होगा। यहां बता दें इस बार एडिशन की आवेदन से लेकर, वेरिफिकेशन व फीस भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
हेल्प डेस्क पर मिलेगी आवेदन की जानकारी
विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एमएम कॉलेज हेल्प डेस्क लगाएगा। यहां बच्चों को ना सिर्फ आवेदन करने के बारे में जानकारी दी जाएगी बल्कि बच्चों के आवेदन भी नि:शुल्क किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के परामर्श के लिए विद्यार्थी 98123-26911 पर फोन भी कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.