7 राजकीय विद्यालय बनेंगे मॉडल संस्कृति स्कूल, जिले में चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई जाएगी सुविधाएं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

7 राजकीय विद्यालय बनेंगे मॉडल संस्कृति स्कूल, जिले में चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई जाएगी सुविधाएं

शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 2 राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूलों व 5 प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल चयनित कर लिए हैं। विभाग की ओर से मार्च में मानकों के अनुसार इन स्कूलों को चयनित किया गया हैं। इन स्कूलों में पहली से 12वीं तक विद्यार्थी इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे। विद्यार्थियों का एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट लेकर मेरिट के हिसाब से होगा।

इसके साथ ही स्कूल के स्टाफ विभाग के इंटरव्यू लेकर उनमें चयनित होने वाले टीचर इसमें पढ़ा सकेंगे। स्कूल का प्रधानाचार्य का भी इंटरव्यू विभाग द्वारा लिया जाएगा। संस्कृतिक माॅडल स्कूल में विद्यार्थियों को विभिन्न तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जहां विद्यार्थियों को पूरी तरह से स्मार्ट बनाया जाएगा।

माॅडल स्कूलों में ये होगी सुविधाएं

  • सभी कमरों के लिए फर्नीचर, स्माॅक डिटेक्टर, अग्नि शम उपकरण, सीसीटीवी व सौर उर्जा पैनल जैसी सुविधाएं होगी।
  • सभी संस्कृति माॅडल स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं जैसे डिजिटल कक्षा, प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव व्हाइट बोर्ड, एलसीडी, डिजिटल पोडियम, क्लाउड आधारित ई लर्निंग, वाई फाई और बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम होगा। कला और शिल्प स्टूडियों, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था होगी।

मार्च में इन मानकों पर मांगे गए थे आवेदन

जिले के हर ब्लाॅक से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से संस्कृति माॅडल स्कूल चयनित किए गए हैं। विभाग द्वारा मार्च में राजकीय स्कूलों से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें छात्र संख्या कक्षा छठी से 10वीं के लिए 200 विद्यार्थी यानी दो सेक्शन होने चाहिए। कक्षा 11वीं व 12वीं में 60 विद्यार्थी प्रति संकाय होने चाहिए। कला संकाय वाले ऐसे विद्यालय जिनकी छात्र संख्या 400 है उन्हें यह दर्जा दिया जा सकता हैं।

स्कूल का पिछले तीन सालों से कक्षा दसवीं में 65 फीसदी व 12वीं में 85 फीसदी रहे हैं। स्कूलों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, बालरंग, कला उत्सव, ओलंपियाड, विज्ञान प्रदर्शन, गायन वादन आदि में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। औसत स्कोर क्या है वे स्कूलों के मुखिया से लिया गया था। इससे स्कूल के पठन पाठन का लेवल कितना बेहतर है इसका पता चला हैं।

इन स्कूलों को बनाया गया है माॅडल स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी राजसिंह यादव ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, राजकीय प्राइमरी स्कूल झोझू कलां, राजकीय प्राइमरी स्कूल बधवाना गेट दादरी, राजकीय प्राइमरी स्कूल चरखी दादरी, राजकीय प्राइमरी स्कूल छपार, राजकीय प्राइमरी स्कूल कादमा को माॅडल संस्कृति स्कूल के लिए चयनित किया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------