शहर की तर्ज पर गांव की स्वच्छता के लिए विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश के तमाम जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों को गांवों में कचरा ढोने के लिए ई-थ्री व्हीलर का इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि गांव में कचरा ढोने के लिए डीजल आधारित वाहनों थ्री व्हीलर अथवा ट्रैक्टर का इस्तेमाल न किया जाए। हालांकि विभाग की ओर से ई-थ्री व्हीलर की खरीद के लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार की ग्रांट देने से स्पष्ट इंकार किया गया है।
अपने फंड से दो थ्री व्हीलर खरीदेंगे सरपंच
इसके लिए विभाग की ओर से फंड जारी नहीं किए जाने पर स्पष्ट है कि पंचायत अपने स्तर पर, अपने फंड से ई-थ्री व्हीलर की खरीद कर सकती हैं। इसके लिए विभाग द्वारा बकायदा मैसर्ज ईवीएक्स इंडिया का नाम सुझाया गया है। एक सरपंच दो थ्री व्हीलर खरीद सकेगा।
सफाई कर्मियों को मिलेगी राहत
जिला में 340 के करीब पंचायतें हैं। ऐसी काफी पंचायतें है जो बड़ी है और खुद के फंड के लिहाज से भी सक्षम है। थ्री व्हीलर खरीदने के कारण गांव में सफाई व्यवस्था का कार्य कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। वे तेजी से और कम मेहनत से गांव कचरा बाहर ले जा सकेंगे। गांव में भी गीला और सूखा कचरा अलग अलग होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.