शास्त्री कॉलोनी स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी ने नकली घी होने की सूचना पर शनिवार को रेड मारी थी। टीम ने दुकान और गोदाम से 11 अलग-अलग सैंपल लिए थे। जांच में टीम को कुछ पैकिंग ऐसी मिली हैं जिसमें डिब्बे के ऊपर शुद्ध देसी घी का स्टीकर लगा हुआ था। डिब्बे के अंदर वनस्पति घी मिला। इस मामले में चांदनीबाग पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग के एसआई राममेहर ने बताया कि जय दुर्गा ट्रेडिंग द्वारा नकली देसी घी तैयार किया जा रहा है। इस सूचना पर टीम ने शनिवार दोपहर को रेड मार दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पानीपत श्यामलाल भी अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। टीम ने जांच की डिब्बों पर जो स्टीकर लगे थे वो शुद्ध देसी घी के थे। डिब्बों के वनस्पति घी मिला है। इस कारण टीम ने 11 अलग-अलग सैंपल लिए हैं।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
एसआई ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने में करीब एक महीने का वक्त लग जाएगा। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया है। फैक्ट्री मालिक विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सैंपल रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर एफआईआर में बढ़ाई जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.