बस और रेल सेवा का मिलेगा लाभ, 16 सितंबर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी रोडवेज की बसें, अभी अम्बाला तक जा रहीं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बस और रेल सेवा का मिलेगा लाभ, 16 सितंबर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी रोडवेज की बसें, अभी अम्बाला तक जा रहीं

अनलॉक 4.0 में पानीपत वासियों के लिए दो बड़ी राहत मिलने वाली है। पहली राहत रेलवे ने दी है। रेलवे ने लॉकडाउन के 171 दिन बाद पानीपत स्टेशन पर एक और कोविड स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू करने जा रहा है। इस क्रम में 12 सितंबर से गीता जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-1841, 1842)का ठहराव शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया है। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से बनकर मध्य प्रदेश के खजुराहो तक जाएगी। वहीं, दूसरी राहत रोडवेज ने दी है। 3 महीने से बंद चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा 16 सितंबर से फिर से शुरू करने जा रहा है। शुरुआत में इस रूट पर 4 से 5 बसों को भेजा जाएगा।

कोविड-19 वायरस के संक्रमण के कारण केंद्र सरकार ने 25 मार्च से पूरे देश की ट्रेनों को बंद कर दिया था। अनलॉक 1.0 में रेलवे ने कुछ कोविड स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया था। आदेश दिए थे कि बिना कंफर्म टिकट या आरएसी टिकट वाले यात्री ही स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। इन यात्रियों के अलावा सभी की एंट्री प्रतिबंधित कर दी थी। यह आदेश अभी भी लागू रहेंगे। यात्रियों को ट्रेन आने से करीब 45 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। इस क्रम में लॉकडाउन के 69वें दिन पानीपत जंक्शन को भी अनलॉक कर दिया गया था।

पानीपत स्टेशन पर 4 ट्रेन जनशताब्दी, सचखंड, पश्चिम और शहीद एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कर दिया था। जो पानीपत स्टेशन पर रुकते हुए अपने-अपने गंतव्य काे रवाना हो रही हैं। इस क्रम में अब 12 सितंबर पर एक और ट्रेन का ठहराव शुरू हो रहा है। गीता जयंती एक्सप्रेस जो कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो पहुंचेगी। पानीपत स्टेशन पर इस ट्रेन का 2 मिनट का स्टॉपेज रहेगा।

4 से 5 बसों को चंडीगढ़ के लिए चलाया जाएगा

पानीपत डिपो से एक जून से रोडवेज बस सेवा को शुरू कर दिया गया था। ऑनलाइन टिकट बुकिंग वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति दी गई थी। इस सेवा के शुरू होने के 7 दिन बाद और कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने पानीपत की रोडवेज बसों को प्रतिबंधित कर दिया था। अभी तक बसें अम्बाला तक ही जा रही थीं। 3 महीने बाद 16 सितंबर से फिर से चंडीगढ़ के लिए बसों को रवाना करने की तैयारी पानीपत डिपो ने कर ली है। जीएम बालक राम ने बताया कि शुरूआत में 4 या 5 बसों को ही चंडीगढ़ भेजा जाएगा। उसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए बदलाव किया जाएगा। जल्द ही इस रूट का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------