इंसार बाजार में लगी संडे मार्केट व अन्य बाजारों में शहरवासी बिना मास्क घूमते हुए सोशल डिस्टेंसिंग भी तोड़ रहे हैं। इसी कारण रविवार को दिनभर नगर निगम व पुलिस ने 150 के चालान काटे। कोराेना संक्रमण के एक्टिव केस लगातार आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, इसके बाद भी शहरवासी समझने को तैयार नहीं हैं। नियम नहीं मानने वालों के पुलिस कर्मी व नगर निगम की टीम चालान भी काट रही हैं। फिर भी बिना मास्क घूमने व सोशल डिस्टेंंसिंग तोड़ने वालाें को न तो खुद की चिंता और अपने परिवार में बीमारी फैलने का डर।
इंसार बाजार की संडे मार्केट में एक दूसरे से चिपक कर खड़े ग्राहक
इंसार बाजार में हर संडे मार्केट लगती है। यहां दाम दुकानों से कम हाेते हैं। इसलिए ज्यादा संख्या में खरीदार भी आते हैं। इसमें किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है। रविवार को भी न तो दुकानदारों को अपनी परवाह थी, न ही ग्राहकों की चिंता। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग तो सरेआम टूट रही थी।
कहीं आधा तो कहीं पूरा शटर खोल बैठे दुकानदार
बाजाराें में कहीं पर आधा तो कहीं पर पूरा शटर खाेलकर दुकानदार सामान बेचते रहे। न मास्क लगा रहे न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा। मॉडल टाउन में पुलिस व नगर निगम की टीमों ने नियम नहीं मानने वाले 10 से ज्यादा दुकानदारों के चालान भी काटे।
बिना काम घर से न निकलें, बाहर आएं तो नियम मानें : डीएसपी
कोई भी शहरवासी बिना काम घर से बाहर न निकले। अगर काम के सिलसिले में घर से बाहर आना पड़े तो नियमों का पालन करें। नियम तोड़ते हुए जो भी पकड़ा जाएगा, उसका चालान कटना तो तय है। -सतीश वत्स, डीएसपी हेड क्वार्टर, पानीपत।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.