जिले की 8 आईटीआई में 1528 सीटों पर आज से शुरू होंगे दाखिले, छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिले की 8 आईटीआई में 1528 सीटों पर आज से शुरू होंगे दाखिले, छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

जिले की सभी आईटीआई में सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी आईटीआई में कुल 1528 सीटों पर दाखिले होंगे। छात्र अधिकृत वेबसाइट और एप से भी दाखिले की आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दाखिला प्रक्रिया के लिए 10वीं और 12वीं पास छात्र 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते वक्त विद्यार्थी को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, स्थाई निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी जरूरी होगी।

आवेदन करते वक्त प्रार्थी के पास निजी आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी जरूरी है। आईटीआई पानीपत में 5 व्यवसाय दोहरी शिक्षा नीति डीएसटी के तहत चलेंगे। जिनमें इलेक्ट्रिशियन का दोहरी शिक्षा नीति के तहत करार मै. वरुण बेवरेजिज पेप्सी पानीपत, फिटर व वेल्डर ट्रेड का करार मै. टीना रबर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, शीट मेटल वर्कर ट्रेड का करार मै. अवंती ओवरसीज, फायर टैक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट व्यवसाय का करार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी पानीपत के साथ हुआ है। प्रिंसिपल ने बताया कि समालखा स्थित आईटीआई में दो व्यवसायों सरफेस ऑर्नामेंटशन टेक्निक व सीविंग टेक्नोलॉजी का मै. अवंती ओवरसीज प्रा. लि. के साथ दोहरी शिक्षा नीति का करार हुआ है।

मुख्यालय आईटीआई में 25 व्यवसायों में 57 यूनिट चल रही हैं। सत्र 2020- 21 में पानीपत आईटीआई के लिए 836 सीटों पर दाखिला लिया जाना है। आईटीआई करने के बाद एक छात्र कुशल कारीगर बन जाता है और उसकी मार्केट और इंडस्ट्रीज में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। ज्यादातर इंडस्ट्रीज में आईटीआई पास छात्रों को ही रखा जाता है। उन्हें वेतन भी अच्छा मिलता है।

जो व्यवसाय दोहरी शिक्षा नीति के तहत चलाई जा रहे हैं इनमें इलेक्ट्रीशियन व फिटर का 18 महीने का प्रशिक्षण आईटीआई में और 6 महीने का प्रशिक्षण जिस कंपनी के साथ करार हुआ है वहां पर दिया जाएगा। ड्रॉइंग अनुदेशक बलराज सिंह ने बताया कि 1 साल के व्यवसाय वेल्डर, शीट मेटल वर्कर और फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट का 9 महीने का प्रशिक्षण आईटीआई में और 3-3 महीने का प्रशिक्षण जिस कंपनी के साथ करार हुआ है उसमें दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------