लगातार दूसरे दिन भी बरसे बादल,बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

लगातार दूसरे दिन भी बरसे बादल,बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ी

राजस्थान पर बने लो-प्रेशर एरिया के पानीपत में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। रविवार को 1 घंटे के अंदर करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई लेकिन इस बारिश के तुरंत बाद ही धूप खिल आई। इससे उमस में बढ़ोतरी हो गई। तापमान भी 34 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

माैसम विभाग के अनुसार आज भी होगी बारिश

1 अगस्त को राजस्थान पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव आ गया था। शनिवार को लोकल सिस्टम क्रिएट हो जाने के कारण दोपहर को बारिश हो गई। रविवार सुबह से भी अांशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक होती रही। 1 घंटे में करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश बंद होने के साथ ही फिर से आसमान साफ हो गया। धूप निकल आई। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक घंटे में 15 एमएम बारिश दर्ज हुई।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------