4 महीने के बाद आज होगी नगर निगम हाउस की मीटिंग, अफसर बताएंगे बेसहारा गोवंश, बंदर और कुत्तों के समाधान में क्या किया
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

4 महीने के बाद आज होगी नगर निगम हाउस की मीटिंग, अफसर बताएंगे बेसहारा गोवंश, बंदर और कुत्तों के समाधान में क्या किया

नगर निगम हाउस की मीटिंग सोमवार को मिनी सचिवालय के सभागार में दोपहर 3 बजे शुरू होगी। हाउस मीटिंग में पहली बार सवाल पूछने की नई परंपरा भी शुरू हो रही है। पार्षदाें ने बंद पड़े मुख्य 90 काम शुरू कराने की मांग के साथ-साथ सवाल भी भेजे हैं। ये सवाल पार्षद दुष्यंत भट्‌ट व पार्षद रविंद्र भाटिया ने भेजे हैं।

सदन बैठक में अधिकारियों को बताना होगा कि शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश, बंदरों व कुत्तों के कारण आमजन को हो रही समस्या के समाधान में क्या-क्या प्रयास किए गए हैं। वहीं शहर में जितनी भी अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, उनके ऊपर क्या-क्या कार्रवाई हुई। भवनों के नक्शों में गड़बड़ व बिना काम पूरा हुए ठेकेदारों को पेमेंट किस आधार पर करने समेत अन्य सवा उठाए हैैं। ये सब सवाल व मांग पार्षद पहले ही भेज चुके हैं।

बजट के लिए 30 अप्रैल को वीसी से हुई थी बैठक

नगर निगम हाउस मीटिंग 21 दिसंबर 2019 के बाद से अब तक नहीं हो पाई है। 24 मार्च से लॉकडाउन लगने के बाद बैठक टलती रही हैं। बजट पास कराने के लिए 30 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक हुई थी। एक जून से कोरोना अनलॉक होने के बाद पार्षद निगम सदन की बैठक बुलाने को कमिश्नर व मेयर को बार-बार पत्र लिख चुके हैं। पार्षद दुष्यंत भट्ट 8 बिंदुओं पर सवाल भेजकर बेसब्री से निगम सदन की बैठक का इंतजार कर रहे हैं।

जेबीएम के खिलाफ प्रस्ताव पास करें पार्षद

जेबीएम कंपनी के काम से अगर पार्षद असंतुष्ट हैं तो सदन में प्रस्ताव पास करें। सभी पार्षद कंपनी के खिलाफ साइन करें। शहर की सफाई का ठेका कंपनी को दिया है। अगर पार्षद खुश नहीं है तो सरकार के पास एजेंडा बनाकर भेजेंगे।-अवनीत कौर, मेयर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------