गोरखधाम के बाद अब 12 से चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस, सफर के लिए रिजर्वेशन जरूरी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

गोरखधाम के बाद अब 12 से चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस, सफर के लिए रिजर्वेशन जरूरी

भिवानी जंक्शन से रोहतक, दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। देशभर में 12 सितंबर से 40 नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बाेर्ड के अधिकारियों की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। दिल्ली-भिवानी रूट पर गोरखधाम स्पेशल ट्रेन का संचालित होने के बाद 12 सितंबर से भिवानी-कानपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में रिजर्वेशन कराए हुए यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार ट्रेन नंबर 04724 कालिंदी एक्सप्रेस शाम 6 बजकर 35 मिनट पर भिवानी से चलेगी जाे रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर के लिए रवाना होगी। दूसरी ओर से ट्रेन नंबर 04723 कालिंदी एक्सप्रेस शाम 5 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह दिल्ली, रोहतक होते हुए भिवानी जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन का इन जगहों पर हाेगा ठहराव

भिवानी जंक्शन, खरक, कलानौर कलां, लाहली, रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जं., शाहदरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ जं., टूंडला, फिरोजपुर, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगॉव, फरूखाबाद, फतेहगढ़, कमलगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, बिल्हौर, बर्राजपुर, कानपुर, अनवरगंज और कानपुर सेंट्रल।

एसी-स्लीपर समेत 16 डिब्बे होंगे

इस रेलसेवा में एक फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, एक थर्ड एसी, चार द्वितीय शयनयान, आठ द्वितीय साधारण श्रेणी व दाे गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे हाेंगे।

आरपीएफ स्टाफ रहेगा तैनात

भिवानी जंक्शन आरपीएफ इंचार्ज उषा निरंकारी ने बताया कि 12 सितंबर से संचालित होने जा रही कालिंदी एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी के आगमन और प्रस्थान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, कोविड-19 नियमों की पालना के लिए आरपीएफ स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा गाड़ी में भी आरपीएफ स्टाफ होगा जो रोहतक जंक्शन तक जाएगा।

छह गाड़ियाें को हो रहा संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 12 सितंबर से 6 स्पेशल रेलसेवाओं काे संचालित किया जा रहा है। इसमें गाड़ी संख्या 04724 भिवानी-कानपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी भिवानी से शाम 18.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.35 बजे कानपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04723 कानपुर-भिवानी स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा 12 सितंबर से कानपुर से शाम 17.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.25 बजे भिवानी पहुंचेगी। रेलवे बाेर्ड के आदेशानुसार ये सभी स्पेशल रेल सेवाएं पूर्णतया आरक्षित होंगी। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण अनिवार्य होगा।-कमल जोशी, वरिष्ठ, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे

रेलवे ने जारी किया सर्कुलर

यात्रियाें की सहुलियत के लिए गोरखधाम के बाद भिवानी जंक्शन से प्रतिदिन कांलिदी एक्सप्रेस का 12 सितंबर से संचालन किया जाएगा। इस बारे में उत्तर पश्चिम रेलवे अधिकारियों की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए कोविड-19 के सभी प्रोटोकाॅल की पालना करना, मास्क पहनना, साेशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी जंक्शन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी जंक्शन।फाइल फोटो


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------