लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने इस मसले पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जल निकासी के स्थायी प्रबंध कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक के दौरान उन्होंने नगर परिषद एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी हिस्से में सीवरेज व पेयजल की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
कैलाशनगर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से घरों में पानी घुस रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का प्रभावी समाधान कराएं। इस दौरान मंत्री ने जिला नगर आयुक्त जयकिशन अबीर आईएएस, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुनील रंगा, नगर परिषद के सचिव अनिल कुमार व बीआई सोहनलाल आदि के साथ शहर के विकास एवं सीएम घोषणा से जुड़े कार्यों तथा लोगों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि दैनिक भास्कर ने 7 सितंबर के अंक में शीर्षक ‘नारनौल के लिए आफत बनी बारिश, रेवाड़ी रोड़ पर घरों में घुसा पानी, सामान भीगकर खराब होने से लाखों का नुकसान’ से समाचार प्रकाशित किया था। बार-बार शिकायत शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल न हो
इस दौरान मंत्री ने शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे छलक नाले के निर्माण में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें तथा पानी निकासी का लेवल ठीक रखने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अधिकारी व ठेकेदार विशेष ध्यान रखें।
किसी भी तरह की कोई कमी ना छोड़ें। रेवाड़ी रोड पर मंजूर अटल पार्क के निर्माण में बेहतर सामग्री इस्तेमाल करने के मंत्री ने निर्देश दिए। शोभासागर तालाब परिसर में बनाए गए पार्क की साफ-सफाई नियमित करवाई जाए। उन्होंने शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का खजाना विकास कार्यों के लिए भरा है। कोई भी कार्य पैसों के अभाव से नहीं रुकना चाहिए। विकास एवं जनहित में अगर कोई अन्य प्रोजेक्ट है तो उसकी तैयारी कर एस्टीमेट बनाए ताकि समय रहते उसे मंजूर करवाया जा सके। इससे पूर्व मंत्री ने अपने आवास पर भी लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.