60 पाॅजिटिव मिले, 48 ठीक होकर पहुंचे घर, जिले में अब 504 एक्टिव केस
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

60 पाॅजिटिव मिले, 48 ठीक होकर पहुंचे घर, जिले में अब 504 एक्टिव केस

जिले में सोमवार को 60 नए कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए। इनमें से 23 केस नारनौल शहर के हैं। इससे स्पष्ट है कि पूरे जिले की तुलना में नारनौल शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। परंतु इन केसों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी केस पाॅजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिले में सोमवार को 60 नए केस मिलने के बाद अब कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या बढ़ कर 2154 हो गई है। सोमवार को 48 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी घोषित किए गए। जिले में अब तक 1648 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव केसों की संख्या अब 504 है।

1146 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में सोमवार को 60 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 2154 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 48 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1648 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

सोमवार को 413 लोगों की स्क्रीनिंग की
कोरोना के 504 केस अभी भी एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 5 मोबाइल टीमों ने 413 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 7 सितंबर तक 95675 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 57377 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 37421 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1146 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------